{"_id":"5c5f10bdbdec2273923c2173","slug":"111549734077-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रानीखेत में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रानीखेत में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। पूरे नगर में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लोग नशे से दूर रहने के भी नारे लगा रहे थे।
मालूम हो कि इन दिनों पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, जिसके तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व केमू स्टेशन से बाजार में जागरूकता रैली निकालकर यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।
दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए। नशे के खिलाफ भी जागरूक किया गया। रैली में एसआई पूनम रावत, कांस्टेबल योगेंद्र, महिपाल सिंह के अलावा तमाम वाहन चालक आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए कोतवाल नारायण सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।