{"_id":"5bec5e4dbdec22696d782194","slug":"111542217293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. नेहरु की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. नेहरु की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के बाद देश के नवनिर्माण में पं. नेहरू के योगदान को सराहा और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं और बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।
उदयशंकर नाट्य अकादमी में बच्चों की क्विज, निबंध, लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बच्चों से पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कैरियर काउंसलिंग में सीडीओ मयूर दीक्षित ने विद्यार्थियों से नियमित समाचार पत्रों का अध्ययन करने को कहा। एसडीएम विवेक राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ एचबी चंद और राय साहब यादव, आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश जोशी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पं. नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगडवाल, प्रताप सत्याल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, तारा जोशी, लता तिवारी, वैभव पाडे, निर्मल रावत, रमेश नेगी, परितोष जोशी आदि उपस्थित थे।