{"_id":"5be9bea6bdec22697300c09d","slug":"111542045350-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : गांव के विकास के लिए समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : गांव के विकास के लिए समिति बनाई
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत टिम्टा के ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए एक समिति का गठन कर रचनात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में समिति की ओर से अपने गांव के राजकीय जूनियर हाईस्कूल को एक कंप्यूटर देने के साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए खुद के मासिक खर्च पर एक शिक्षिका की तैनाती भी की है।
इस सिलसिले में स्कूल में आयोजित एक समारोह में समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों की धारणा को बदलने के लिए उन्होंने गांव के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में पारंगत बनाने की कार्ययोजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों को कंप्यूटर पर कार्य करते देख अभिभावकों का हौसला भी बढ़ेगा। समारोह में सभी लोगों ने समूह की पहल की प्रशंसा की। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र ने समिति के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
समिति के विजय सिंह रावत, चंदन रावत, नंदन सिंह, गणेश सिंह, पंकज, भुवन चंद्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुजुर्ग मानसिंह ने तथा संचालन ललित मठपाल ने किया।