{"_id":"5bc4cc21bdec2207754792b0","slug":"111539623969-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से भी 2019 में शुरू हो जाएगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से भी 2019 में शुरू हो जाएगी हवाई सेवा
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ के बाद दूसरे चरण में अल्मोड़ा से भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत अल्मोड़ा में दो हेलीपोर्ट मंजूर हो गए हैं। जिनका निर्माण जल्द ही हो जाएगा और आने वाले गर्मियों के सीजन तक अल्मोड़ा से हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। यहां से आठ से नौ सीटर हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे।
बीते आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब उड्डयन विभाग दूसरे चरण में अल्मोड़ा, रामनगर और हल्द्वानी से भी हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। हालांकि पूर्व में अल्मोड़ा से कुछ दूर टाटिक में एक हेलीपैड का निर्माण किया गया था, लेकिन पता लगा है कि हवाई सेवा इस हेलीपैड से नहीं होगी बल्कि इसके लिए एअरपोर्ट की तर्ज पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
पंतनगर एअर पोर्ट स्टेशन डायरेक्टर एपी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा में दो हेलीपोर्ट के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रामनगर में दो और हल्द्वानी में चार हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। सिंह के मुताबिक हेलीपोर्ट हेलीपैड से करीब ढाई गुना बड़ा होता है और इसमें उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टरों के नियंत्रण के लिए कई व्यवस्थाएं होती हैं। इसके लिए कुछ भवनों आदि का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए अल्मोड़ा में टाटिक के निकट जमीन का सर्वे हो चुका है और अवरोध आदि के संबंध में जल्द ही (ओएलएफ) सर्वे होने वाला है। सिंह ने बताया कि इस सेवा को संचालित करने का जिम्मा पवन हंस कंपनी को दिया गया है। फिलहाल किराया तय नहीं किया गया है। हालांकि केंद्र सरकार यात्रियों को तीन साल तक किराए में 50 प्रतिशत छूट देगी। इसके लिए सब्सिडी की राशि संबंधित विमानन कंपनी को उपलब्ध करा दी जाएगी।