फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   न शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

न शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Tue, 10 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
न शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने कहा है कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को विधिवत पंजिका में अंकित करें। शिकायतकर्ता को समस्या का निस्तारण कर अवगत कराएं। आयुक्त ने जिला कार्यालय में जनता दरबार में समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। जल संस्थान के अधिकारी परंपरागत नौलों की सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव अवश्य करें। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, गुमशुदा लोगों को खोजने को लेकर जनता ने मंडलायुक्त का ध्यान आकृष्ट किया। इस पर उन्होंने एसएसपी को फोन पर निर्देश दिए कि मामलों में गंभीरता बरती जाए। लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल में सर्जन नहीं होने से मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। बेस अस्पताल में तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को सहयोग नहीं दिया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्यओं का निदान करवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा संबंधी कार्यों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर रिकार्ड रूम, अभिलेख कक्ष देखे। लंबित वादों के निस्तराण में तेजी लाने को कहा। इस अवसर पर डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम कैलाश टोलिया, एसडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, पूर्व पलिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed