{"_id":"5afb169e4f1c1bd2408b58b0","slug":"111526404766-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के विरोध में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश की जनता परेशान है। विगत तीन माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नौ बार वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि से यात्री किराया भी बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।
राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होने से आम जनता परेशान है। एक देश एक टैक्स को लेकर मोदी सरकार जनता के बीच आई थी। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, अमरनाथ रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, दीपांशु पांडे, विनोद वैष्णव, निर्मल रावत, प्रमोद कुमार, राबिन भंडारी, पंकज कांडपाल, हर्ष कनवाल, विक्रम बिष्ट, हिमांशु कांडपाल आदि शामिल थे।