{"_id":"5af1dcf94f1c1b9e098b8d30","slug":"111525800185-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करेगा देवस्थानम न्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करेगा देवस्थानम न्यास
Updated Tue, 08 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास कनरा-डोल (डोल आश्रम) द्वितीय चरण में क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिस्पेंसरी की स्थापना करेगा। न्यास को दो एंबुलेंस उपलब्ध हो गई हैं। साथ ही सचल चिकित्सालय भी संचालित करेगा। न्यास की गरीब बच्चों के लिए छात्रावास के अलावा पब्लिक स्कूल स्थापित करने की भी योजना है। डोल आश्रम के बाबा कल्याणदास ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने आश्रम में श्रीपीठम में श्रीयंत्र स्थापना समेत अन्य अनुष्ठानों में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आश्रम में संस्कृत विद्यापीठ में 108 बच्चे अध्ययनरत हैं। जल्द ही डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य शुरू होगा। दो एंबुलेंस उपलब्ध हो गई हैं। एक महिला डॉक्टर आ गई हैं। डिस्पेंसरी में एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। देश के अन्य क्षेत्रों से भी विशेषज्ञ डॉक्टर यहां आएंगे। आयुर्वेदिक में भी इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा महंगी हो गई है। आश्रम गरीब प्रतिभावान बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करेगा। 50 बच्चों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा।
बाबा कल्याणदास ने कहा कि पलायन से क्षेत्र की संस्कृति समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे बुराई छोड़कर भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चे सम्मानीय पद प्राप्त कर उन्नति कर सकें। इस मौके पर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, आश्रम के प्रबंधक विश्वेश्वरानंद तारा चंद्र जोशी भी मौजूद थे।