फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुंवाली के लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया

कुंवाली के लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया

Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुंवाली के लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया
अल्मोड़ा। कुंवाली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराज कुंवाली के लोगों ने विकास समिति न्याय पंचायत कुंवाली के बैनर तले मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर दस मार्च से कुंवाली में अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।
विज्ञापन

कुंवाली क्षेत्र के लोग मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो-दो मंत्रियों की कर्मस्थली होने के बाद भी कुंवाली क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। न्याय पंचायत कुंवाली में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है। इस कारण पेंशनरों और कर्मचारियों को 28 से 30 किमी दूर अन्यत्र बैंक जाना पड़ता है। उन्होंने कुंवाली में 30 बैड का एथोपैलिक अस्पताल खोलने, ऐनाजाख-भिटारकोट मोटर मार्ग पर डामर और पुल बनाने, गोरछीना-श्रीखेत-मल्यालगांव सड़क का विस्तार कर डामरीकरण करने, मजखाली- दुबड़ाकोट-बगपालीपोखर लिंक मोटर मार्ग का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल संस्थान ने क्षेत्र में पेयजल योजनाएं तो बना दीं, लेकिन इनकी देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्ति नहीं किए। जिस कारण आए दिन पानी संकट बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो दस मार्च से कुंवाली में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। धरने पर समिति के अध्यक्ष रघुवर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव रघुवर दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, निरीक्षक भानुप्रकाश जोशी, गोपाल सिंह बजेठा, विजयप्रकाश, पूरन सिंह बिष्ट, जयबल्लभ जोशी, गोपाल सिंह परिहार, श्याम सिंह परिहार, गोविंद सिंह परिहार, त्रिलोक राम, जीवन सिंह परिहार, पूरन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि बैठे। सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने गांधी पार्क में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदर्शनकारियों को उनकी समस्याओं को शासन स्तर पर रख कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed