{"_id":"59fdf5174f1c1bc8678b942c","slug":"111509815575-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष और महिला वर्ग में हवालबाग की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष और महिला वर्ग में हवालबाग की टीम विजेता
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से यहां हुई सीनियर पुरुष और महिला वालीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच हवालबाग और धौलादेवी के मध्य खेल गया। जिसमें हवालबाग ने 25-18, 25-21 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग का फाइनल मैच भैंसियाछाना और हवालबाग के मध्य खेला गया। जिसमें हवालबाग ने 25-20, 25-23 से जीत हासिल की।
इससे पूर्व महिला वर्ग का उद्घाटन मैच ताड़ीखेत और धौलादेवी के बीच खेला गया। जिसमें धौलादेवी ने 25-23, 25-15 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच हवालबाग और धौलादेवी के मध्य खेला गया। जिसमें हवालबाग ने 25-20, 25-23 से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में स्याल्दे, हवालबाग, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत, धौलादेवी, चौखुटिया, महिला वर्ग में हवालबाग, स्याल्दे, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, धौलादेवी की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नर्सिंग कल्याण परिषद के सचिव मनोज वर्मा ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जगदीश लाल वर्मा थे।
दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव मनोज सनवाल ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। एसोसिएशन के सचिव नवीन लाल वर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 से 26 नवंबर तक टिहरी में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अध्यक्षता पूर्व वालीबॉल कोच श्याम मनु भट्ट ने की। निर्णायक गिरीश बिष्ट, शिवराज बनकोटी, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, अशोक बनकोटी, महेंद्र मेहरा, दीपक वर्मा, तुषार वर्मा, लीला बोरा, मनमोहन मेहरा थे।