{"_id":"59f9fdd34f1c1b68678b8d90","slug":"111509555667-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम पर द्वाराहाट की सभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को दोहराने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने क्रांतिवीर चौराहे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका।
इस मौके पर हुई सभा में उन्हाेंने सीएम पर जनता को गुमराह कर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सभा व पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, गणेश कांडपाल, अमर सिंह रावत, एलएस मनराल, महेश वर्मा, बसंती देवी आदि शामिल थे।