{"_id":"686d6abc450275d26608c209","slug":"11-subjects-dont-have-books-almora-news-c-232-1-shld1002-130611-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन माह बाद भी नहीं पहुंचीं 11 विषयों की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन माह बाद भी नहीं पहुंचीं 11 विषयों की किताबें
Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड द्वाराहाट के प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के तीन माह बाद भी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली हैं।
कक्षा एक से पांचवी तक के 21 विषयों के किताबों के सापेक्ष सिर्फ दस विषयों की किताबें पहुंची हैं। इन्हीं से बच्चों की पढ़ाई हो रही है।
द्वाराहाट विकासखंड के अंतर्गत द्वाराहाट, डढोली, बटुलिया, जालली, उभ्याड़ी, बिंता, बग्वालीपोखर, कुंवाली, रियूनी व द्वारसों कुल 10 संकुल हैं। इन संकुलों के अधीन 100 विद्यालय संचालित हैं।
आलम ये है कि कक्षा एक में सिर्फ गणित की ही पुस्तक पहुंची है। कक्षा दो में अभी तक एक भी विषय की पुस्तक नहीं आई है। कक्षा तीन में हिंदी, गणित, अंग्रेजी व संस्कृत विषय की पुस्तक पहुंची है। कक्षा चार में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और कक्षा पांच में हिंदी और अंग्रेजी विषय की ही पुस्तकें आई हैं।