फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   11 nominations for seven seats

सात पदों के लिए कुल 11 नामांकन

Wed, 05 Sep 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोमश्वर, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, सोमश्वर, अल्मोड़ा। Updated Wed, 05 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
11 nominations for seven seats
नामांकन से पूर्व सोमेश्वर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय सोमश्वर में छात्रसंघ के सात पदों के लिए कुल 11 नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष, सचिव और उपसचिव के  दो-दो नामांकन हुए हैं जबकि छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। छात्रों की आम सभा बृहस्पतिवार छह सितंबर को महाविद्यालय में होगी। 
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की मीना आर्या और एनएसयूआई के ललित कुमार आर्या ने नामांकन किया है। सचिव पद पर भावना कैड़ा और संगीता, उपसचिव पद के लिए मनीष आर्या और हरीश सिंह बोरा का नामांकन हुआ है। जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद पर दलीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए सुनीता कुमारी टम्टा, विवि प्रतिनिधि के लिए कैलाश, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सुरेश सिंह बोरा ने नामांकन किया है। 
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर पवन पांडे और विनय कुमार ने नामांकन किया था। विनय कुमार का नामांकन अवैध घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर पवन पांडे का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन प्रक्रिया प्राचार्य डॉ. अर्चना साह और डॉ. बलदेव राम की देखरेख में हुई। जिसमें महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामाकंन से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर बाजार से महाविद्यालय तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।  उधर भिकियासैंण में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामाकंन बृहस्पतिवार छह सितंबर को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि सात सिंतबर को आम सभा और आठ सितंबर को मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed