फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   108 service not reachable due to non-fuel

ईंधन न होने से नहीं पहुंची 108 सेवा, तीन घंटे तड़पती रही प्रसूता

Mon, 01 Oct 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 01 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
108 service not reachable due to non-fuel
108 सेवा नहीं पहुंचने से परेशान गर्भवती महिला और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला

 ईंधन न होने के कारण 108 एंबुलेंस सेवा के न पहुंचने से भैंसियाछाना ब्लॉक के दूरस्थ गांव की एक गर्भवती महिला को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। पहले ग्रामीण महिला को गांव से सड़क तक चार किमी डोली में लेकर लाए, फिर 108 सेवा के इंतजार में महिला और उसके परिजनों को सड़क पर तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर भी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली तो परिजन किसी तरह महिला को निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।       

विज्ञापन


मामला विकासखंड के दूरस्थ गांव बोड़ा का है। रविवार देर रात एक बजे बोड़ा निवासी रेशमा देवी पत्नी नवीन कुमार को प्रसव पीड़ा हुई। सोमवार सुबह छह बजे ग्रामीण प्रसूता को डोली में रखकर वृद्ध जागेश्वर सड़क तक पहुंचे। बोड़ा के ग्राम प्रधान महेश राम ने 108 सेवा को फोन किया तो वहां से बताया गया कि ईंधन न होने के कारण 108 सेवा नहीं पहुंच सकती है। इसके बाद ग्राम प्रधान महेश राम ने सीएमओ अल्मोड़ा को फोन किया, लेकिन सीएमओ से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इस बीच, गर्भवती सुबह सड़क पर तड़पती रही। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने भी 108 सेवा में बात की, लेकिन उन्होंने भी तेल नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। बाद में परिजन निजी वाहन बुक कराकर किसी प्रकार प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनुवानौला लेकर पहुंचे। ग्रामीण किशन राम, बिहारी लाल, चंदू, बंसत लाल, अक्षय कुमार, दनी राम, विपिन कुमार, सुनील कुमार, जय प्रसाद, दिवानी राम ने जरूरत के समय 108 सेवा नहीं मिलने पर रोष जताया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed