फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   क्वारब में बने पुल की हालत जर्जर होने से हादसे का खतरा बढ़ा

क्वारब में बने पुल की हालत जर्जर होने से हादसे का खतरा बढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्वारब में बने पुल की हालत जर्जर होने से हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा तथा नैनीताल जिले को जोड़ने वाला क्वारब पुल जर्जर हालत में है। इससे इस पुल पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने यहां नया पुल बनाने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि क्वारब पुल काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर नए पुल के निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि मंजूर की जानी चाहिए। उन्होंने पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण के मानकों में परिवर्तन करने की भी मांग की। इस मौके पर सिमकनी मैदान खत्याड़ी में हैलीकाप्टर की लैंडिंग से पूर्व पानी का छिड़काव करने व मैदान में हरी घास रोपण करने की भी मांग उठाई गई। उन्होंने संस्था की मजबूती के लिए ग्राम स्तर पर संस्था की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में पुलवामा हमले में शहीद जवानों, मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था ने शहीद के परिजनों तथा घायल जवानों के लिए सहयोग राशि भेजने का निर्णय लिया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष हर सिंह बिष्ट तथा संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया। बैठक में हर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बोरा, जमन सिंह देवड़ी, महिपाल मेहता, रूप सिंह बिष्ट, पूरन नयाल, मनोहर सिंह नेगी, हयात गैड़ा, डा. एसएस पथनी, चंदन पवार, चंद्रशेखर सिराड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed