फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पर्यटन विभाग को तीर्थाटन के लिए नहीं मिल रहे यात्री

पर्यटन विभाग को तीर्थाटन के लिए नहीं मिल रहे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग को तीर्थाटन के लिए नहीं मिल रहे यात्री

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन विभाग की ओर से चलाई जा रही दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना जिले में फ्लाप साबित हो रही है। पर्यटन विभाग की ओर प्रचार प्रसार करने के बाद भी बीते दो सालों में यात्रा के लिए एक भी यात्री आगे नहीं आया है।

वर्ष 2014 में प्रदेेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में योजना का नाम मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ रखा गया था। उसके बाद सरकार बदलने पर वर्ष 2017 में योजना दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के नाम से चलने लगी। योजना के तहत यह यात्रा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए निशुल्क रखी गई है। इसका लाभ लेने के लिए यात्री को उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। पर्यटन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षों में जिले में किसी ने भी यात्रा के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन


इन तीर्थों की होती है यात्रा
योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम, मीठा रीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड़ गोलू मंदिर, गंगोलीहाट स्थित महासूर देवता, पौड़ी में हनोल कालिका और ज्वाल्पा में किसी एक धाम की निशुल्क यात्रा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट = यात्रा का काफी प्रचार प्रसार किया गया है। तीर्थ यात्रियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अभी किसी भी यात्री ने आवेदन नहीं किया है। - राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed