{"_id":"5c27b204bdec2257036f7dcf","slug":"101546105348-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजखाली के लोगों ने किया विकास प्राधिकारण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजखाली के लोगों ने किया विकास प्राधिकारण का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू कर दिया है। गत दिनों प्राधिकरण की बैठक में नियम और कायदे जानने के बाद लोगों ने प्राधिकरण से गांवों को दूर रखने की मांग उठाई है। कहा कि गरीबी में जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों को करों के बोझ तले लादने के प्रयास चल रहे हैं। ग्रामीण प्राधिकरण की नियम और शर्तों को पूरा करने की स्थिति में नहीं हैं। इस बारे जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया है।
बता दें कि दो दिन पूर्व जिला विकास प्राधिकरण की मजखाली में बैठक हुई थी। जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्राधिकरण के संबंध में तमाम नियम और कायदे बताए। इस संबंध में लोगों की शंकाओं को भी दूर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण को ग्रामीण क्षेत्रों में लागू नहीं करने दिया जाएगा।
ग्रामीण प्राधिकरण के नियम और शर्तों को पूरा नहीं कर पाएंगे। संघर्ष समिति मजखाली के पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। कहा कि मजदूरी कर दो जून की रोटी जुटाने वाले ग्रामीण करों के बोझ तले दब जाएंगे। ज्ञापन भेजने वालों में संघर्ष समिति मजखाली के अध्यक्ष हिम्मत सिंह अधिकारी, केएस अधिकारी, कृपाल सिंह अधिकारी, नीरज अधिकारी, हसीन खान, जफर अहमद, हरीश राम, मनोज लाल, कुंदन अधिकारी सहित तमाम लोग शामिल थे।