{"_id":"5b7ef4ee42c79246494d3399","slug":"101535046894-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बचाओ संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बचाओ संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका में शामिल करने के खिलाफ गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने गांधी पार्क में धरना दिया। शासन और पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक सीमावर्ती गांवों को पालिका सीमा से बाहर नहीं कर दिया जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार का एलान किया किया है।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की सहमति लिए बगैर गांवों को पालिका में शामिल कर दिया गया है, जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपना रही है। गांवों को पालिका में शामिल करने से लोगों पर कर का बोझ बढ़ेगा। किसी भी हालत में ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होंगे। यदि सराकर ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
सभा का संचालन समिति के सचिव केपी जोशी ने किया। धरने पर समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ, अंबी राम आर्य, महेश चंद्र, गंगा सिंह फत्र्याल, गणेश दत्त दुर्गापाल, हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, चंदन रावत, देवेंद्र लाल, पूरन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह बोरा, पूरन सिंह ऐरी, हर्ष सिंह, नरेंद्र प्रसाद, नरी राम, घनश्याम गुरुरानी आदि ने भाग लिया।