फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   घायल एथलीट गरिमा का हाल पूछने बंगलुरू पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

घायल एथलीट गरिमा का हाल पूछने बंगलुरू पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Tue, 21 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
घायल एथलीट गरिमा का हाल पूछने बंगलुरू पहुंचे  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
अल्मोड़ा। करीब तीन माह पहले बंगलुरू में एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की एथलीट गरिमा जोशी का हाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बंगलूरू पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने गरिमा को इलाज में सरकार की ओर से सहायता देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से रानीखेत निवासी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गरिमा जोशी मई में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बंगलूरूगई थी। इसी बीच 21 मई को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त किसी वाहन ने गरिमा को टक्कर मार दी जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तब से गरिमा बंगलूरू में ही इलाज करा रही है। यह भी बता दें कि आर्थिक रूप से गरिमा की पारिवारिक हालत काफी खराब है। उसके पिता भी बेरोजगार हैं और माता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गरिमा के पिता पूरन जोशी भी इन दिनों पत्नी के खराब स्वास्थ्य के चलते रानीखेत में ही हैं और गरिमा बंगलूरू में अकेले ही है।
विज्ञापन


गरिमा के पिता ने पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गरिमा को देखने के लिए बंगलूरू पहुंचे। उन्होंने गरिमा का हाल पूछा और इलाज में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया है। सीएम रावत ने वहां से पूरन जोशी से भी फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से भी गरिमा को कुछ आर्थिक मदद की। पिता पूरन जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडे, विधायक महेश नेगी सहित उन्हें सहयोग करने वाले अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed