फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसडीएम से वार्ता के बाद इकूखेत में आंदोलन समाप्त

एसडीएम से वार्ता के बाद इकूखेत में आंदोलन समाप्त

Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता के बाद इकूखेत में आंदोलन समाप्त
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के दूरस्थ इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने और अन्य मांगों को लेकर 17 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद दो माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर वार्ता कर लिखित रूप में बताया कि केनरा बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की सर्वे रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


इसके बाद आंदोलनकारी मान गए। उत्तराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि दो माह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में सुनील टम्टा, जोगा सिंह,पूरन सिंह, मोहन राम,धना राम, कैलाश डंडरियाल, महेशानंद, नेहा रावत, शाकम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed