{"_id":"5b43a2584f1c1b77468b5871","slug":"101531159128-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा और पुलिस की टीम ने बाजार का किया संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा और पुलिस की टीम ने बाजार का किया संयुक्त निरीक्षण
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देश पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को अल्मोड़ा बाजार और मालरोड में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो दुकानों से मैदा और पनीर का सैंपल लिया। चेकिंग अभियान की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बरसात के मौसम में बाजार में खुला और बासी खाद्य सामग्री के अलावा एक्सपायरी तिथि का सामान बेचने को लेकर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद संयुक्त अभियान ने मालरोड और बाजार का निरीक्षण किया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार में दो अलग अलग दुकानों से मैदा और पनीर के सैंपल लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मालरोड में एक रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर नोटिस देने की कार्रवाई की गई। जबकि फल-सब्जी वालों को कटे, खराब फल सब्जी नहीं बेचने और ढाबा संचालकों को साफ और ताजा भोजन ही बनाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि अभियान बरसात के महीनों में चलता रहेगा। टीम में पुलिस के अलावा जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत आदि शामिल थे।