{"_id":"5b12e0944f1c1bf96e8b6033","slug":"101527963796-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को सामने लाएं कर्मचारी:तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को सामने लाएं कर्मचारी:तिवारी
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल विकास निगम होली डे होम अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के त्रैमासिक समाचार पत्र महासमर का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि महासमर के माध्यम से कर्मचारी अपने विचारों को और अपने क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को विभिन्न प्रांतों तक पहुंचा सकते हैं। इस प्रयास को आगे भी जारी रखना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पत्र में कुछ पृष्ठ अंग्रेजी में भी हो तो अच्छा रहेगा। उन्होंने महासंघ को हरसंभव सहयोग देने को कहा। उन्होंने होली डे होम में पौधा भी रोपा। अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि महासंघ कर्मचारी के हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहा है। जाब वर्क कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी वार्ता के माध्यम से किया जाएगा। संचालन मीडिया प्रभारी प्रकाश उनियाल ने किया। प्रबंधक शीला साह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, बचे सिंह, विशाल साह, अर्जुन सिंह, हंसा दत्त भट्ट, अजय धामी, वेदप्रकाश भट्ट, शशि उनियाल, दयाल सिंह रावत, ललित पांडे, सुरेंद्र प्रसाद, नरेश कुमार, कपिल कुमार, मुन्नी देवी, विमला देवी, रमेश कपकोटी, कमल जोशी आदि थे।