{"_id":"5a8079364f1c1b514a8b8b6a","slug":"101518369078-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी-नालों पर रस्सियों से पुल तैयार करना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी-नालों पर रस्सियों से पुल तैयार करना सीखा
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसवाड़ा फार्म में आपदा प्राधिकरण के निर्देशन में पिछले सात दिन से चल रहा खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के इस तीसरे चरण में पुलिस और फायर सर्विस के 23 जवानों को प्रशिक्षण दिया गया था। समापन के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देश पर चले सात दिवसीय प्रशिक्षण में पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को खाई में उतरना, उपकरण की मदद से ऊपर चढ़ना, घायलों को खाई से निकालना, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर तैयार करना और नदी-नालों पर रस्सियों की मदद से पुल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व पहले चरण में पीआरडी के 28 और दूसरे चरण में 18 ग्राम पंचायतों और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक आलोक वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस दौरान प्रशिक्षक विनोद भट्ट, दीपेश नेगी, बसंत जोशी, गोधन सिंह आदि मौजूद थे। इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद टीम खोज और बचाव का बेहतर कार्य कर सकेगी। उन्होंने बताया कि अगले चरण में राजस्व उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा।