{"_id":"5a2429d34f1c1ba7678bf650","slug":"101512319443-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से सचेत रहने की जानकारी दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से सचेत रहने की जानकारी दे रही पुलिस
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एटीएम और बैंकों के जरिए धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद इन दिनों पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश के बाद जिले भर की पुलिस लगातार अपने अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान और गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रही है।
भतरौंजखान पुलिस ने थाना निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने क्षेत्र के ग्राम सिनोड़ा में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक बुलाई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को एटीएम और बैंकों के जरिए अपराधियों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि वह किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम नंबर, पिन कोड और ओटीपी नंबर की जानकारी न दें। ऐसा करने पर कोई भी व्यक्ति आपके साथ धोखाधड़ी कर आपके खाते से रुपये निकाल सकता है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी होने और फोन कॉल के जरिए बैंक की डिटेल पूछने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को या साइबर सेल को देने को कहा। बैठक में प्रधान सिनौड़ा लक्ष्मण सिंह, कृपाल सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, नारायण राम, हरीश सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।