{"_id":"5a145bc74f1c1bf4688bc8dd","slug":"101511283655-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों और कुतों से निजात के लिए आंदोलन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों और कुतों से निजात के लिए आंदोलन आज से
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में बंदरों और कुत्तों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। विभिन्न जन संगठनों ने अब इसको आंदोलन का रूप देकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति शुरू कर दी है।
समस्या बनते जा रहे बंदर और कुत्तों को लेकर परेशान नगर की जनता ने बुधवार से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। महिला कल्याण संस्था की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पेंशनर्स एसोसिएशन, डे केयर, केंद्रीय कर्मचारी संगठन, होटल एसोसिएशन, सैनिक लीग, छात्र संघ, सर्वदलीय महिला समिति, बार एसोसिएशन के अलावा व्यापार मंडल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर समेत अन्य स्थानों पर बंदरों की बढ़ती समस्या से निजात पाने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक बुला ली है। बैठक में वह जिलाधिकारी के अलावा सीडीओ, वन और पशु पालन विभाग के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करने के साथ ही उनके सुझाव भी लेंगे।