फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नियमित पानी नहीं मिलने से वरिष्ठ नागरिकों में रोष

नियमित पानी नहीं मिलने से वरिष्ठ नागरिकों में रोष

Fri, 03 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
नियमित पानी नहीं मिलने से वरिष्ठ नागरिकों में रोष
अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिक संगठन डे केयर सेंटर के सदस्यों ने नगर में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने, अवैध कनेक्शन और टुल्लू पंप पर रोक नहीं लगने और रास्तों पर बिछी पाइप लाइनों को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने दस सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो संस्था की ओर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोसी बैराज बनने के बाद भी नगर में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोसी में गंदगी साफ करने पर भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर में कई जगह अवैध रूप से टुल्लू पंप और कनेक्शन हैं, जिस पर जल संस्थान कोई कार्रवाई नहीं करता। कई जगह पाइप लीकेज होते हैं, वहां भी ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जल संस्थान जल वितरण में पक्षपात करता है। उन्होंने नगर के पेयजल टैंकों की समय-समय पर सफाई कराने, नगर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने, स्वच्छ और समान पेयजल वितरण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन महासचिव जीसी जोशी, उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, नवीन चंद्र पाठक, डॉ. गोकुल सिंह रावत, पुष्पा कैड़ा, मथुरा दत्त मिश्रा, आनंद सिंह ऐरी, भगीरथ पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed