{"_id":"59aedb814f1c1b10088b4692","slug":"101504631681-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसियाछाना ब्लाक के गांवों में रसोई गैस की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसियाछाना ब्लाक के गांवों में रसोई गैस की किल्लत
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना, जमराड़ी, मंगलता, सेराघाट क्षेत्र में पिछले दो माह से रसोई गैस नहीं पहुंची है। लोग मजबूरन लकड़ी जला कर खाना बनाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गैस सलेंडर शीघ्र उपलब्ध नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
धौलछीना, सेराघाट, जमराड़ी बैंड, कसाणबैंड कनारीछीना क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर गैस नहीं आ रही है दूसरी तरफ बरसात के कारण जंगल में सूखी जलावनी लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हो रही है।
सबसे ज्यादा दिक्कत धौलछीना, सेराघाट में किराए के कमरों में रहने वाले कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी में शिकायत करने पर एक ही जबाब मिलता है कि प्लांट से सप्लाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने रसोई गैस की आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने क्षेत्र में शीघ्र गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने पर पिथौरागढ़ जाने वाले गैस वाहनों को रोकने की चेतावनी दी है।