{"_id":"596b9fbf4f1c1b21658b4680","slug":"101500225471-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कोआपरेटिव बैंक में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कोआपरेटिव बैंक में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला कोआपरेटिव बैंक अल्मोड़ा में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने कहा कि विधिक सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के मूल अधिकारों और लाभों को रेखांकित करना है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य हेमलता भट्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वरिष्ठ नागरिक अनुभव और ज्ञान के भंडार हैं। प्रधान हरीश सनवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सनवाल ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने वरिष्ठ नागरिकों को सहायता देने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति असंवेदनशील है। ऐसे में उनमें संस्कार पैदा करने की आवश्यकता है, जो उन्हें घर से ही प्राप्त हो सकते हैं। इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया। इस मौके पर सुनीता रानी, लक्षिता बिष्ट, भावना आर्या, विनीता आर्या आदि मौजूद थे।