फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   100 honors honors in touched sky, Almora

छुआ आसमान, अल्मोड़ा में 100 होनहारों का हुआ सम्मान 

Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
100 honors honors in touched sky, Almora
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के साथ मेधावी बच्चे। - फोटो : amar ujala
 अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत शारदा पब्लिक स्कूल सभागार में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई बोर्ड में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में जिलास्तर पर अव्वल रहे जिले के सौ से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के हाथों प्रमाण पत्र और मैडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने भी मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। 
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि बच्चे अपने भीतर इस बात को लेकर कभी हीन भावना न लाएं कि वह छोटे शहर से हैं। अनुशासन और जज्बे को कायम रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। मेधावी बच्चों को सम्मान के लिए आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम भी सराहाना की। प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा ने कहा कि आईएएस बनने के लिए बहुत सारे प्रश्न पत्र हल करने होते हैं। कठिन परीक्षा का डर दिमाग से निकाल दें। असफलता ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। अपनी कमियां और ताकत पहचानें। तभी जीवन में सफल हो सकते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि जीवन में अनुशासन आगे बढ़ने की दिशा तय करता है। उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने सरकारी विद्यालयों में संचालित रूपांतरण कार्यक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इससे पहले डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने डीएम और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। छात्र गौरव ने गीत गाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में जीआईसीटी संस्थान चौघानपाटा अल्मोड़ा की ओर से बच्चों, अभिभावकों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौरा, जीआईसीटी के प्रबंधक प्रभाकर सिंह, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, उप शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, हरीश रौतेला, तारा सिंह,  एडीपीआरओ हरीश आर्या, मेधावी बच्चे, उनके अभिभावक और विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। संचालन शारदा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका गीता जोशी और रक्षिता जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के जीवन से लें सभी प्रेरणा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी दिव्यांग मेधावी अभिषेक सिंह कनवाल ने नवाड़खेड़ा हल्द्वानी स्थित विद्यालय से 91.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सबसे पहले अभिषेक को अमर उजाला भविष्य ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित अभिषेक के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।


विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खुलेगा सेंटर
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में अन्य बच्चों की तरह ही प्रतिभा होती है। ऐसे बच्चों के लिए  अल्मोड़ा में सेंटर खोला जा रहा है। यह सेंटर जुलाई माह से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संचालित होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-

बागेश्वर में आज होगा भविष्य ज्योति सम्मान 

बागेश्वर। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत बागेश्वर जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को आज को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह कॉलेज रोड स्थित होटल नरेंद्रा पैलेस में सुबह 10 बजे होगा। समारोह में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। डीएम रंजना राजगुरु, एसपी लोकेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।  बता दें कि अमर उजाला हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है। इसमें वरीयता सूची में आने वाले जिले के शीर्ष 25 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2018-19 की उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की मेरिट में आए छात्र-छात्राओं और स्कूलों के टॉपरों को सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।


सम्मान समारोह के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
स्कूल के टॉपर्स और मेरिट के छात्र-छात्राएं सम्मान समारोह स्थल होटल नरेंद्र पैलेस सभागार में पहुंचकर सुबह नौ बजे से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही 9319065942 पर  भी फोन कर अपना नाम, स्कूल का नाम, क्लास, परसेंटेज बता कर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

ये दस्तावेज लाना न भूलें
इंटरनेट से डाउनलोड की हुई अंक तालिका की फोटो कॉपी

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से जुड़ी खबरें और फोटो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
http://www.amarujala.com/tags/amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed