फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 villages who are most benefited by the schemes will be marked in each block

हर ब्लॉक में योजनाओं से सर्वाधिक लाभान्वित 10 गांव होंगे चिह्नित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 villages who are most benefited by the schemes will be marked in each block
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने विकासभवन में हर ब्लॉक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सर्वाधिक लाभान्वित होने वाले 10 गांवों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव चुनने से अन्य ग्रामों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

बुधवार को विकासभवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित ग्राम सुनोली में किए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। सांसद ने कृषि विभाग से अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोड़ने और शिविर लगाकर किसानों के बीमा से होने वाले लाभ की जानकारी देने के लिए कहा। पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि भी समय-समय पर प्रदान करने के निर्देश भी दिए। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में एक लाख 2964 किसानों के खातों में 136 करोड़ की सम्मान निधि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

ये निर्देश भी दिए
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध कराएं।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का शत प्रतिशत व्यय करें।
बाल विकास विभाग की ओर से टेक होम राशन को समय से उपलब्ध कराए और पौष्टिकता का ध्यान रखें।
पात्र व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन का लाभ दें।
वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन में आ रहीं दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करें।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, लमगड़ा ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र शाह, परियोजना निदेशक शैलेंद्र सिंह बिष्ट, डीडीओ केके पंत, डीएफओ महातिम यादव, सिविल सोयम डीएफओ आरसी कांडपाल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, सीईओ एचबी चंद, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed