फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   admission on pg seats started

मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों पर एडमीशन शुरू

Tue, 04 Jun 2013 05:50 PM IST
हल्द्वानी/ब्यूरो
हल्द्वानी/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
admission on pg seats started

राजकीय मेडिकल कॉलेज की पीजी सीटों पर एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और 14 जून से एडमीशन किए जाएंगे।

विज्ञापन


इधर, मेडिकल कॉलेज के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि एमसीआई ने रेडियोलॉजी विभाग में भी पीजी में दो सीटें दे दी हैं।

मेडिकल कॉलेज को दो साल पहले ही पीजी कोर्स चलाने की स्वीकृति एमसीआई से मिली थी। अब नए बैच के एडमीशन की तैयारी शुरू हो गई है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरसी पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष कुल 37 सीटों पर पीजी में एडमीशन किए जाने हैं, इनमें से 18 सीटें केंद्र और स्टेट कोटे की 19 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया चार से 12 जून तक ऑल इंडिया स्तर पर ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। उत्तराखंड कोटे की 19 सीटों पर काउंसलिंग देहरादून में होगी।

आरसी पुरोहित ने बताया कि काउंसलिंग के बाद 14 से 22 जून तक एडमीशन होंगे तथा 23 जून से द्वितीय काउंसलिंग शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज को इस बार एक बड़ी उपलब्धि रेडियोलाजी में दो सीटें मिलने से हासिल हुई है। अभी तक रेडियोलॉजी विभाग में पीजी में एक भी सीट नहीं थी, इससे सुशीला तिवारी अस्पताल को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed