{"_id":"572d01fd4f1c1bb9305cd5f8","slug":"acharya-balkrishna-met-iranian-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान भी सीखना चाहता है योग, बालकृष्ण से कही मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान भी सीखना चाहता है योग, बालकृष्ण से कही मन की बात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 07 May 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
पंतजलि योगपीठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की दिल्ली मंडी हाउस स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान एसेंबली में ईरान के राजदूत गुलामेरजा अंसारी से भेंटवार्ता की। इस अवसर पर मौलाना कल्बे रूशैद रिजवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर ईरानी राजदूत ने पतंजलि योगपीठ के कार्यों को सराहा। कहा कि दो साधु मिलकर देश के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक शेयर करने पर सहमति बनाई।
विज्ञापन
ईरान के विद्यार्थियों के लिए मांगी व्यवस्था
ईरानी राजदूत ने कहा कि यदि पतंजलि योगपीठ ईरान के विद्यार्थी और चिकित्सकों को योग व आयुर्वेद के अल्पावधि पाठ्यक्रम कराने पर सहमति दे तो ईरानी नागरिक भी योग व आयुर्वेद को आत्मसात कर स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
इस पर आचार्य ने कहा कि कुछ औपचारिकताओं के पश्चात जल्द ही पतंजलि योगपीठ में ईरान के विद्यार्थियों व चिकित्सकों के लिए उक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।