{"_id":"11-68478","slug":"Dehradun-68478-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे बाद निकाला मलबे में दबा शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे बाद निकाला मलबे में दबा शव
चकराता/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय से करीब नौ किमी दूर ग्वांसा पुल में भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दबे युवक का शव निकालने में प्रशासन को 16 घंटे लग गए। इस हादसे ने एक बार फिर आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। शव निकालने में हुई देरी से क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम भूस्खलन की चपेट में आने से ईश्वर दास (32) पुत्र दौलत दास निवासी सुजऊ मोहना मलबे में दब गया था। तहसील में आपदा प्रबंधन के इंतजाम न होने के कारण राहत बचाव कार्य नहीं चलाया जा सका। प्रशासन को साहिया से लोनिवि की जेसीबी मंगानी पड़ी।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण रात में मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते पूरे 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे शव को मलबे से बाहर निकाला गया।
स्थानीय निवासी श्यामदत्त जोशी, जयदत्त, चंदन सिंह चौहान का कहना है कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं रहता है। हर बार आपदा प्रबंधन नाकाम साबित होता है। नायब तहसीलदार दौलत दास ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुआवजे की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें