{"_id":"11-65674","slug":"Dehradun-65674-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में हिचकोले खाने लगा हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में हिचकोले खाने लगा हेलीकाप्टर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षमता से ज्यादा वजन लाद दिए जाने के कारण सहस्त्रधारा हेलीपैड पर एक हेलीकाप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकाप्टर को हवा में हिचकोले खाता देख हेलीपेड पर अफरातफरी मच गई।
यह हेलीकाप्टर डाक्टरों की टीम को आपदा प्रभावित इलाके की ओर ले जा रहा था। हेलीकाप्टर नीचे उतरा तो एक डाक्टर और कुछ सामान को उतारा गया, उसके बाद हेलीकाप्टर उड़ान भर सका।
ज्यादा सामान लोड न किया जाए
शुक्रवार दोपहर दो बजे रुद्रप्रयाग जाने के लिए ओएनजीसी के पांच डाक्टर एनटीपीसी के हेलीकाप्टर में सवार हुए थे। साथ ही दवा की पेटियां और अन्य सामान भी था। पायलट ने प्रशासन को पहले ही चेता दिया था कि हेलीकाप्टर में क्षमता से ज्यादा सामान लोड न किए जाए। लेकिन दवा की पेटियों ज्यादा लाद दिए जाने के कारण मामला बिगड़ गया। उड़ान भरते ही जमीन से करीब दस मीटर ऊपर हेलीकाप्टर हिचकोले खाने लगा।
विज्ञापन
एक बार तो हेलीकाप्टर नीचे खड़े लोगों के बेहद करीब आ गया था। यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। यह देख प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। पायलट ने बड़ी कुशलता के साथ हेलीकाप्टर को नीचे उतारा। बाद में एक डाक्टर और दवा की कुछ पेटियों उतारने के बाद ही हेलीकाप्टर उड़ान भर सका। बाद में दूसरे हेलीकाप्टर से डाक्टर और दवाइयों की पेटियों को भेजा गया।
हेलीपैड पर एटीएम मशीन
आपदा प्रभावितों की सुविधा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपैड के बाहर सड़क पर मोबाइल एटीएम मशीन खड़ी कर दी गई है। जो भी लोग हेलीकाप्टर से उतर रहे हैं उन्हें आगे जाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए कुछ बैंकों ने अपने मोबाइल एटीएम मशीन यहां तैनात कर दी है।