{"_id":"0f8175ec-db02-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"749-mobile-towers-damaged-by-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की भेंट चढ़े हैं 749 मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की भेंट चढ़े हैं 749 मोबाइल टावर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैवी आपदा में फंसे यात्री अपने जिंदा होने की खबर भी परिजनों को दें तो कैसे। गढ़वाल मंडल में करीब 749 मोबाइल टावर आपदा की भेंट चढ़े हैं। इससे चारधाम यात्रा में गए तीर्थयात्री परिजनों तक अपनी खबर नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
शुक्रवार को करीब दो सौ मोबाइल टावर ठीक किए जा सके इससे कुछ स्थानों में फंसे यात्री संपर्क कर सके।
खबर पहुंचाएं भी तो कैसे
आपदा में हजारों की संख्या में यात्री अभी भी जहां-तहां रास्तों में फंसे हुए हैं। भूखे-प्यासे यात्री प्रशासन और अपनों तक अपनी खबर पहुंचाएं भी तो कैसे। आपदा में संचार साधन भी नहीं हैं। शुक्रवार को टेलीफोन एडवायजरी कमेटी के सदस्य शरद पांडेय ने फोन पर टेलीकॉम इन्फोर्समेंट रिसॉर्सेस एंड मॉनीटरिंग (टीसीए) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल एसके लखेड़ा से बात की।
विज्ञापन
मां, मत रो, मैं जिंदा हूं
लखेड़ा ने बताया कि करीब 200 मोबाइल टावर काम करने लगे हैं। लखेड़ा ने कहा कि जल्द से जल्द सभी मोबाइल टावरों को दुरुस्त करके संचार सेवा शत-प्रतिशत बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन