फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   60 people were registered for kedarnath yatra

केदारनाथः 90 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Fri, 04 Oct 2013 02:50 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 04 Oct 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
60 people were registered for kedarnath yatra

पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण

विज्ञापन
में हैं। शुक्रवार दोपहर तक 90 लोगों ने केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। गुरुवार को मौसम खुलने पर हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ धाम के 10 चक्कर काटे। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में 20 यात्री और 70 स्थानीय लोग हैं।

पढ़ें, केदार बाबा की यात्रा कल से बहाल, देखें नया रूट प्लान
विज्ञापन


चॉपरों से घाटी में रजाई-गद्दे और फोल्डिंग चारपाई पहुंचाई गई। धाम में 17 टेंट लगाए गए हैं। एक टेंट में चार आदमियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां 11 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स भी हैं। पैदल रास्ते पर लिनचोली में 25 और भीमबली में आठ टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनप्रयाग, भीमबली और लिनचोली में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं।

60 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

केदानाथ यात्रा के इच्छुक लोग गुप्तकाशी पहुंचने लगे हैं। 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। पांच अक्तूबर को यात्रियों के जत्थे को सुबह 8.30 बजे रवाना करने की योजना है। जत्थे के साथ पुलिस टीम रहेगी।

50 घोड़े-खच्चर पंजीकृत
सोनप्रयाग बाजार में घोड़े-खच्चरों की बुकिंग के लिए प्रीपेड काउंटर स्थापित कर दिया गया है। केदारनाथ आवागमन के लिए 50 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ आने-जाने का किराया 3000 रुपए तय किया गया है।


जंगल चट्टी से आगे पहुंचे हरीश
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत लगभग 70 लोगों के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं। हरीश रावत रामबाड़ा पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पास जारी कर दिए गए हैं।

केदारनाथ जाने से पहले हरीश रावत ने बताया कि मैने मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया था कि प्रदेश के बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के आने से पहले स्थानीय लोग यात्रा करें, ताकि उनको लगे यहां ठीक है। मैं बाबा केदार से प्रार्थना करूंगा कि अब रहम करो। उत्तराखंड ने बहुत सह लिया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed