फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   28-year-old friends joined Facebook

28 साल पुराने दोस्तों को फेसबुक ने मिलाया

Thu, 24 Oct 2013 11:41 PM IST
सुधीर राठौर/अमर उजाला, बेरीनाग
सुधीर राठौर/अमर उजाला, बेरीनाग Updated Thu, 24 Oct 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
28-year-old friends joined Facebook

लोकप्रिय साइट ‘फेसबुक’ लोगों को एक दूसरे से जोड़ने में भी अहम किरदार निभा रही है। बरेली के एक केंद्रीय विद्यालय में 1985 में 10वीं के स्टूडेंट रहे 27 छात्र-छात्राओं में से 20 ने फेसबुक के माध्यम से एक महीने के भीतर एक दूसरे से संपर्क बना लिया।

विज्ञापन


इन्होंने फेसबुक के जरिए अन्य साथियों की खोजबीन का अभियान चलाया है। इस अभियान को रियूनियन (पुनर्मिलन) नाम दिया गया है। देश के विभिन्न स्थानों में रह रहे इन लोगों का 28 सालों में एक दूसरे के साथ कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन


पढें, चर्चा में भज्जी की शादी और नाराज राहुल देव

फेसबुक को बनाया दोस्त ढूंढने का जरिया
बरेली में एक निजी कंपनी के सेल्स आफिसर संजीव त्रिवेदी को यह आइडिया सूझने के बाद उन्होंने 1985 के सहपाठियों को फेसबुक में हिट करना शुरू किया।

सितंबर पहले हफ्ते शुरू किए गए अभियान के बाद जल्दी ही अच्छे नतीजे आने लगे। 22 सितंबर को बरेली में इस ग्रुप के 10 सदस्य रियूनियन पार्टी में शामिल हुए। ये लोग लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और काशीपुर आदि अलग-अलग जगहों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, ...और मन्ना डे के गानों पर झूमने लगे विदेशी


पुराने दोस्त अचानक मिले
इसी बीच, बेरीनाग के निकट कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र महरूड़ी के प्रबंधक डॉ. एलएमएस नयाल के इस ग्रुप से जुड़ने के एक हफ्ते के भीतर उनके दो पुराने दोस्त बीती रोज अचानक यहां आ गए हैं।

पुराने दोस्तों को अपने बीच पाकर डॉ. नयाल गदगद हैं। उनका कहना है कि 28 साल बाद इस तरह पुराने साथियों से मिलने की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। राजेंद्र नागपाल नोएडा और मनोज पांडे दिल्ली से आए हैं।


पढें, भट्ट कैंप की फिल्म में नजर आएंगे राहुल देव

ग्रुप के अगले कार्यक्रम भी हुए तय
डॉ. एलएमएस नयाल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय (जेआरसी) बरेली में 1984 के  हाईस्कूल बैच में 24 छात्र और तीन छात्राएं थीं। सबसे संपर्क बनने के बाद दिसंबर के अंत में सभी लोग दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इसके बाद होली के आसपास परिवार सहित बरेली में मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed