फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   200 couple missing in uttarakhand disaster

200 नव विवाहित हैं आपदा के बाद लापता

Fri, 28 Jun 2013 04:56 PM IST
देहरादून/रजा शास्त्री
देहरादून/रजा शास्त्री Updated Fri, 28 Jun 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
200 couple missing in uttarakhand disaster

पहाड़ों पर आई तबाही में दो सौ दूल्हे और दुल्हनें भी लापता हैं। इनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। इनकी शादी जून के महीने में ही हुई थी। शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए वे पहाड़ पर आए थे, लेकिन यहां आपदा की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


शासन और प्रशासन के आपदा कंट्रोल रूम पर इन नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के फोन आ रहे हैं। कंट्रोल रूम में मुंबई से विभा त्यागी का फोन आया उसने बताया कि भइया-भाभी का 16 जून के बाद कोई पता नहीं चल रहा है। इससे मम्मी बदहवास और पागल सी हो गई हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से आए विनोद चतुर्वेदी अपने दोस्त वैभव गुप्ता और उसकी पत्नी ऋचा की तलाश जोलीग्रांट एयरपोर्ट और दून अस्पताल में करते रहे।

उत्तराखंड में आपदा के पल-पन अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि निजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव वैभव ने कहा था कि वे पहाड़ पर घूम भी लेंगे और दर्शन भी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि वैभव के साथ दूसरे प्रांतों के कई नवविवाहित जोड़ों ने ‘कंपनी’ के चक्कर में ग्रुप बना लिया था। वे साथ ही मंदाकिनी नदी के किनारे होटल में ठहरे थे। हादसे के दिन सुबह उनसे बात हुई थी। शासन और प्रशासन के कंट्रोल रूम में आ रहे फोन पर अन्य जोड़ों के संबंध में पूछा जा रहा है।


अधिकांश फोन मुंबई, बंगलुरू, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और यूपी से आ रहे हैं। यमुनोत्री धाम के पुरोहित और पंचपंडा समिति यमुनोत्री के अध्यक्ष चंद्रमणि उनियाल ने बताया कि चारधाम की शुरुआत यमुनोत्री से होती है। यहां के बाद श्रद्धालु गंगोत्री और केदारधाम जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार नवविवाहित जोड़ों की संख्या दो सौ से अधिक होगी। इन जोड़ों ने यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। नाम-पता तो नहीं पूछा जाता लेकिन दर्शन करते वक्त लोग बताते हैं कि उनकी नई शादी हुई है। पुरोहित उनियाल की पत्नी कृतेश्वरी देवी भी आपदा की चपेट में आ गई थीं। उनका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed