फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   190 bodies cremated in Kedargati

केदारनाथः 190 शवों का हो चुका दाह संस्कार

Sun, 04 Aug 2013 09:34 PM IST
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
190 bodies cremated in Kedargati

केदारघाटी में आपदा के बाद से अब तक 190 शवों को मलबे से निकालकर दाह संस्कार किया जा चुका है। केदारनाथ धाम में एनडीआरएफ और पुलिस भवनों के अंदर, मलबों में शवों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


केदारनाथ हादसे में लापता लोगों के संबंध में जिले में विवेचनाओं के आने का सिलसिला जारी है। जिले की पुलिस को अभी तक 1660 विवेचना प्राप्त हो चुकी हैं। इन विवेचनाओं के आधार पर गुमशुदगी की एफआईआर काट कर उनको सीरियल नंबर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन भागों विभाजित
सुविधा को देखते हुए विवेचनाओं को तीन भागों, जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय और अंतरराज्यीय में विभाजित किया गया है। गौरीकुंड, रामबाड़ा और जंगलचट्टी में पुलिस शवों की तलाशी का कार्य पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में केदारनाथ धाम में एनडीआरएफ और पुलिस की टुकड़ी शवों की खोजबीन में लगी है। मलबे में मिल रहे शवों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि घरों के अंदर जमा मलबों में अभी भी शव हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि शवों से बरामद सामग्री को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। डीएनए सैंपलिंग और फोटोग्राफी की जा रही है। प्रत्येक तीन दिन के अंतराल में गुप्तकाशी से नमूनों को देहरादून भेजा जा रहा है।

ऐसे होगी विवेचना
एसपी ने विवेचना सेल के लिए 50 अतिरिक्त एसआई की मांग की है। इन दरोगाओं को 30-30 विवेचना देने का लक्ष्य है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद दरोगाओं की आने की उम्मीद है। जिले के लोग जो गायब हैं, उनकी विवेचना जिले की पुलिस रुटीन में करेगी।

जिले से बाहर के, लेकिन राज्य के निवासी और राज्य से बाहर के निवासियों से संबंधित सूचनाओं के लिए संबंधित जिलों के एसएसपी/एसपी को एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो) के फार्म  भेजे जा रहे हैं। ताकि संबंधित जिले की पुलिस अपने स्तर से लापता व्यक्ति के संबंध में आवश्यक सूचनाएं विवेचना अधिकारी (एसआई) को दे सके।

एक ही विवेचना में कई लोगों की लापता होने की सूचना है। विवेचना अधिकारी का काम होगा कि वह एक ही व्यक्ति की अलग-अलग स्थानों में दर्ज गुमशुदगी को रद्द करें।


अब तक प्राप्त विवेचनाः

जिला संख्या
रुद्रप्रयाग 181
चमोली 26
टिहरी 9
उत्तरकाशी 1
देहरादून 1356
हरिद्वार 77
पंजाब 2


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed