फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   17 year old girl gang raped in Kashipur

बर्थ-डे पार्टी में नाबालिग के साथ गैंगरेप

Tue, 05 Feb 2013 08:35 AM IST
काशीपुर/ब्यूरो
काशीपुर/ब्यूरो Updated Tue, 05 Feb 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
17 year old girl gang raped in Kashipur

दिल्ली में चलती बस में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लोग भूले भी नहीं कि सोमवार को काशीपुर भी ऐसी ही घटना से शर्मसार हो गया। बर्थ-डे पार्टी में गई एक नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महुआखेड़ा गंज स्थित एक शू फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिग टांडा उज्जैन में किराए पर रहती है। रविवार को मकान मालिक के रिश्तेदार राजेंद्र के भतीजे का बर्थ-डे था। आमंत्रण मिलने पर किशोरी अपने मकान के पिछवाड़े स्थित पार्टी में गई थी। काफी देर तक चली पार्टी में कुछ लड़के रह गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सोमवार सुबह पड़ोसी महिला ने किशोरी को उसके कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में बेहोश पाया। पुलिस के मुताबिक होश आने पर युवती ने बताया कि रात में राजेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीते ही उसको बेहोशी छाने लगी तो वह अपने कमरे में आई गई। तभी कई युवक भी उसके पीछे-पीछे उसके कमरे में आए। बेहोशी छाने के कारण उसमें शोर मचाने या विरोध करने की क्षमता नहीं थी। युवकों ने उसके साथ सामुहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर मुंह बोले भाई ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को फोन से घटना की जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने एसपी काशीपुर जेआर जोशी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस किशोरी को थाने लाई और पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर लड़की की डाक्टरी जांच कराई।


सीओ देवेंद्र पिंचा ने बताया कि देर रात पीड़िता की तहरीर पर प्रेम प्रकाश निवासी ढकिया गुलाबो, राजेंद्र निवासी गौतमनगर, हरेश निवासी ढकिया गुलाबो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि प्रेम प्रकाश ढकिया गुलाबो के पूर्व प्रधान का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed