फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   12 years ago salary stopped

अभी तक नहीं मिली 12 साल पहले रुकी सैलेरी

Tue, 20 Aug 2013 10:40 AM IST
पौड़ी/ब्यूरो
पौड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
12 years ago salary stopped

शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते एक प्रवक्ता का 12 साल पहले रूके वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि यह वेतन तीन महीनों का था। लेकिन इस वेतन के लिए शिक्षिका के पति दर-दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2005 में दिवंगत हो चुकी उक्त शिक्षिका का भुगतान विभाग द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। पौड़ी शहर के लोवर चोपड़ा निवासी एस आर शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी स्व अनीला शर्मा वर्ष 2001 में राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में इतिहास विषय के प्रवक्ता पद कार्यरत थी।
विज्ञापन


वर्ष 2001 विभाग द्वारा उनका फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का वेतन रोक दिया था। बाद में उनका तबादला पौड़ी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पैडुल में हो गया था। दिसंबर 2005 में प्रवक्ता अनीला शर्मा की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया विभाग द्वारा स्व अनीला शर्मा के फरवरी 2001 से अप्रैल 2001 तक के तीन माह के वेतन के भुगतान हेतु वे वर्ष 2005 से विभाग से पत्राचार कर रहे हैं। अभी तक उक्त वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।

लंबे समय तक हुए पत्रचार के बाद मई 2013 में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा एवं विगत 15 जुलाई शिक्षा विभाग के वित्त अधिकारी जीजीआईसी बीरोंखाल की प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर लंबित वेतन का भुगतान करने के निर्देशित किया जा चुका है।

इसके बाद भी कॉलेज स्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग दोहराई है।


जल्दी होगी कार्रवाई

मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया संबधित कॉलेज से दिवंगत हो चुकी उक्त शिक्षिका के रूके वेतन का भुगतान क्यों नहीं किया गया है। इस मामले को दिखाया जाएगा। जल्दी ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed