फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Manikarnika Ghat viral video of temple demolition sparked protests from Panda community and local residents

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज ने जताया विरोध, मंदिर के टूटने का वीडियो देख जताई नाराजगी

Tue, 13 Jan 2026 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Jan 2026 03:29 PM IST
सार

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़े जाने के वायरल वीडियो को लेकर घमासान मचा है। वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाया। 

विज्ञापन
Manikarnika Ghat viral video of temple demolition sparked protests from Panda community and local residents
मौके पर लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका घाट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार की दोपहर पाल समाज समिति के महेंद्र पाल कार्यकर्ता के साथ मणिकर्णिका पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मणिकर्णिका घाट के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। धरोहर को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जिला प्रशासन का दावा किया कि मणिकर्णिका घाट पर किसी भी मंदिर को नहीं तोड़ा गया है। यहां अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण एक अलग एजेंसी करा रही है। 
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार पुनर्विकास योजना के तहत घाट पर दो सामुदायिक शौचालय, हरित क्षेत्र, 32 शवदाह प्लेटफॉर्म, प्रदूषण रहित चिमनी, पंजीकरण कक्ष, लकड़ी भंडारण स्थल और प्रतीक्षा कक्ष बनाए जा रहे हैं। पूरे प्रोजेक्ट में भूतल और प्रथम तल को मिलाकर बड़े पैमाने पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: पुराने छात्र ने पांच करोड़ देकर बनवाया स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज का भवन


मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त संगम लाल और थाने के फॉर्स पहुंच कर सभी को समझाया और धरना समाप्त कराया। अधिकारियों ने कहा कि यहां से निकलीं मूर्तियां नमो घाट पर रखी गई हैं। 

बता दें कि वायरल वीडियो में बुलडोजर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। आठ सेकंड का यह वीडियो अकांक्षा सिंह रघुवंशी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें आवाज सुनाई दे रही है कि “विकास के नाम पर विनाश, देखिए कैसे मंदिर गिराए जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed