आईआईटी बीएचयू ने लहराया परचम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू के स्पोर्ट्स काउंसलर सतीश कन्नौजिया के अनुसार बास्केटबाल और हॉकी में आईआईटी बीएचयू को दूसरा स्थान मिला। वहीं वेटलिफ्टिंग के 62 केजी भार वर्ग में तृतीय, 69 केजी में प्रथम और 77 केजी भार वर्ग में बीएचयू के भारोत्तोलक को तीसरा स्थान मिला। उधर, एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो में गौरव शर्मा और लांग जंप में पुष्पेंद्र को तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा ट्रिपल जंप, चार गुणे सौ और चार गुणे चार सौ मीटर रिले रेस में बीएचयू के धावक चौथे पायदान पर रहे। महिला टेबल टेनिस में बीएचयू को चौथा और लान टेनिस में दूसरा स्थान हासिल हुआ। कन्नौजिया ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में बीएचयू आईआईटी समेत उत्तर भारत के छह आईआईटी संस्थानों रुड़की, कानपुर, जोधपुर, मंडी व दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया। अगला स्पोर्ट्स मीट आईआईटी रुड़की में होगा।