फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student get rs 1.39 crore offer from microsoft

माइक्रोसॉफ्ट ने दिया IIT BHU के छात्र को 1.39 करोड़ का सैलरी पैकेज

Sun, 03 Dec 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU student get rs 1.39 crore offer from microsoft
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : demo
देश के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी संस्थान आईआईटी बीएचयू के छात्र को दिग्गज टेक्नॉलोजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सालाना 1.39 करोड़ के सैलरी पैकेज ऑफर किया है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एमटेक के छात्र को यह जॉब ऑफर की गई है। माइक्रोसॉफ्ट रेडमॉन्ड की ओर से एक करोड़, 38 लाख, 65 हजार का ये पैकेज ऑफर किया गया है।
विज्ञापन


पहले दिन का ये पहला इंटरनेशनल ऑफर था। पिछले साल ओरेकल ने एक करोड़ बीस लाख का सर्वाधिक पैकेज दिया था। फिलहाल 1.39 करोड़ के इस ऑफर ने आईआईटी बीएचयू के सर्वाधिक पैकेज का रिकार्ड नहीं तोड़ा है। अब तक एक करोड़ 95 लाख का सर्वाधिक पैकेज 2015 में गूगल की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार से कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू हो गया। पहले दिन कुल 119 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। 15 कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं थीं। यूएस की माइक्रोसॉफ्ट रेडमॉन्ड कंपनी ने 1.39 का सर्वाधिक पैकेज दिया। इसके बाद अमेरिका की कंपनी टावर रिसर्च कॅपिटल ने 40 लाख के पैकेज पर पांच कैंपस प्लेसमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरेकल ने 34 लाख के पैकेज पर 15 जॉब ऑफर किए। ऊबर ने 32 लाख के पैकेज पर चार, गोल्डमैन सैच ने 31.5 लाख के पैकेज पर 24 को, फ्लिपकार्ट ने 26 लाख के पैकेज पर एक को, माइंड टिकल ने 22.5 लाख के पैकेज पर छह को, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने 21 लाख के पैकेज पर 15 को, क्वालकॉम ने बीस लाख के पैकेज पर नौ को, इंटेल टेक्नालॉजी ने 17 लाख के पैकेज पर 14 को जॉब ऑफर की है।


इसी तरह ईएक्सएल सर्विसेज ने 19, मास्टर कार्ड ने पांच, बजाज ऑटो ने चार छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया। एप्लाइड मैटेरियल्स, डॉ. रेड्डीज लैब ने भी जॉब ऑफर किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed