फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Mahka scent of ragas

रागों की खुशबू से महका गंगा तट

Sat, 05 Mar 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Mar 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga Mahka scent of ragas
ध्रुपद मेले का शुभारंभ
प्राचीन रागों पर अलापचारी और सुर बहार, पखावज पर लय-ताल के बेजोड़ समन्वय के साथ शुक्रवार की शाम काशी में तुलसी घाट पर चार दिवसीय ध्रुपद मेले का आगाज हो गया। ध्रुपद तीर्थ पर संगीत के इस महोत्सव के साक्षी बने विश्व भर के संगीत प्रेमी। पहली बार संगीत के इस मेले में राग-रागिनियों के भाव कला में संजोए जाएंगे। लोक कला शैली से शनिवार को इसकी शुरुआत होगी। गायन-वादन की चित्रात्मक अभिव्यक्ति से गंगा किनारे कला दीर्घा सजाई जाएगी।
विज्ञापन

 


ध्रुपद तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध तुलसी घाट पर कुंवर अनंत नारायण सिंह ने संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र और संस्थापक सदस्य डॉ. राजेश्वर आचार्य के साथ दीप जलाकर किया। कुंवर ने युवा पीढ़ी में ध्रुपद के प्रसार पर जोर दिया। इसके बाद शुरुआत हुई प्रो. ऋत्विक सान्याल के गायन से। उन्होंने राग भूपाली की अवतारणा की। अलापचारी के बाद चौताल में निबद्ध तानसेन की प्रसिद्ध रचना की प्रस्तुति की।

विज्ञापन


 

 

बंदिश के बोल थे- बनि चारो के व्यवहार सुनि लीजिए गुनीजन...। फिर शूलताल में दूसरी बंदिश उन्होंने प्रस्तुत की। पखावज पर जापान के तेस्या कन्हाइको, और सुखद मुंडे ने संगत की। गायन में सहयोग किया रिभु सान्याल ने। इनके बाद काशी के युवा कलाकार पं. देवव्रत मिश्र ने सुरबहार पर राग पुरिया धनाश्री की अवतारणा की। इन्होंने अलापचारी बजाने के बाद शूलताल दस मात्रा में बंदिश के बाद सात मात्रा में तीवरा की प्रस्तुति की। इसके बाद उन्होंने ध्रुपद में कई रचनाएं पेश कीं। पखावज पर संगत की अंकित पारिख ने। इनके बाद डागर बंधु मंच पर आए। तालियों के साथ संगीत प्रेमियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नफीसुद्दीन डागर और अनिसुद्दीन डागर ने राग मालकौंश में अलाप के बाद चौताल में निबद्ध रचना प्रस्तुत की। बंदिश के बोल थे-पूजन चली महादेव...। इसके बाद शूलताल 10 मात्रा में बंदिश सुनाकर लोगों को मुग्ध किया। पखावद पर संगत की उद्धव शिंदे ने। तानपूरे पर गायत्री शर्मा थीं। इनके बाद राजखुशी राम ने पखावज पर गणेश परन, शिव परन के अलावा कई पुरानी बंदिशें बजाईं। हारमोनियम परलहरा दिया जमुना वल्लभ दास गुजराती ने। इनके बाद मधुछंदा दत्ता ने ध्रुपद गायन से तालियां बटोरीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed