फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM said that UP board examination will be twenty days

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, अब 20 दिनों में ही होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mon, 11 Jun 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM said that UP board examination will be twenty days
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बनारस में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में बीते एक साल में बड़े बदलाव आए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में बड़ा फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षार्थियों की बराबरी कर सकें इसके लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया। एक साल में पाठ्यक्रम में बदलाव करना और उसे लागू कर देना, ये एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि आगे उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए और भी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि दो से ढाई महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं इस साल एक महीने में संचालित की गईं। पूरी सुचिता के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने का रिकार्ड बनाया गया। समय से परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगला लक्ष्य ये है कि बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों में संचालित होंगी। पढ़ाई को सख्ती से लागू किया जाएगा। शिक्षा के उन्नयन के लिए आगामी 14 जुलाई को शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के साथ बैठक होगी।

 

बैठक में नए शैक्षणिक कैलेंडर को किस पर अपडेट किया जाए, इस पर मंथन होगा। माध्यमिक शिक्षा में क्या परिवर्तन लाया जा सकता है, इस पर चर्चा होगी। माध्यमिक व उच्च शिक्षा में रोजगार परक पाठ्यक्रम के साथ साथ कौशल विकास को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 155 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल और 40 अल्पसंख्यक विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों का दर्जा दिया गया। परीक्षार्थियों को आधार से लिंक किया गया। मान्यता, संबद्धता से लेकर शिक्षकों तक के ट्रांसफर ऑनलाइन किए गए।

 

ये वो परिवर्तन है जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देने को कहा। बैठक में क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह, डीआईओएस डॉ. ओपी राय, संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा अधिकारी आदि शामिल थे। 

नशाखोरी, दहेज प्रथा, जातिवाद के जहर को मिटाएं

Deputy CM said that UP board examination will be twenty days
कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्कार, आचार, व्यवहार और आहार से मारवाड़ी कभी नहीं बदले। यही उनकी विशिष्टता है। उनमें संवाद बाकी है। बुजुर्गों का आदर और सम्मान बाकी है। अपने परिवार, खानदान, समाज और देश को जोड़ने की परंपरा मारवाड़ियों में ही है। शनिवार को सनबीम वरुणा में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी शाखा की ओर से आयोजित इस 25वें सम्मेलन में देश भर से आए मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधियों से उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि वे नशाखोरी, दहेज प्रथा और जातिवाद के जहर को मिटाएं।

शादी समारोह में जहां मद्यपान की व्यवस्था हो, वहां अपनी आपत्ति और असहमति जताएं। इसकी शुरुआत आप पहले अपने यहां से करें। इससे दूसरे समाज भी आपकी ओर आकर्षित होंगे क्योंकि मारवाड़ी समाज परिवर्तनकारी, दिशा देने वाला है, संपन्नता के भाव में जीता है लेकिन अपने धार्मिक भाव को नहीं भूलता।

उन्होंने आह्वान किया कि आप संयुक्त परिवार की प्रणाली को बनाए रखें। अपनी संस्कृतियों और उपलब्धियों को जीएं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में ये प्रस्ताव पारित किए जाने चाहिए। 

मुगलों के समय भी बैंकर्स होते थे मारवाड़ी

Deputy CM said that UP board examination will be twenty days
बनारस में दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ियों के इतिहास का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मारवाड़ियों में क्रिया और कर्म में व्यवसाय बसा है। मुगलों के समय में भी बैंकर्स का काम मारवाड़ी करते थे। अंग्रेजी हुकूमत के जूट के व्यवसाय के आधिपत्य को भी मारवाड़ियों ने ही खत्म किया।

आप अपने मूल को याद हमेशा याद रखें। कहा कि हम बहुसंख्यक में हैं। ऐसे में हमारा दायित्व ज्यादा है कि हम मिलकर रहें। इसके लिए मारवाड़ी समाज नेतृत्वकर्ता बने।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने विवाह का भी जिक्र किया। कहा, ‘मेरा विवाह भी समाज के लोगों पर्ची लुटाकर कर दिया था। 368 बायोडेटा में से बुजुर्गों ने छह पर्चियां निकालीं। 16 दिन के अंदर विवाह होना था।

इतनी जल्दबाजी में ससुराल पक्ष से कोई आ नहीं सका था। ऐसे में श्याम परिवार ही कन्या पक्ष बन गया और वो सभी ससुराल वाले हो गए। इसमें भी मारवाड़ियों की एकता ही झलकी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed