फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Country bicycle tour on earth to tell pain

धरती का दर्द बताने को साइकल पर देश भ्रमण

Thu, 10 Mar 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 10 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
धरती के बढ़ते तापमान से पूरी दुनिया चिंतित है। अगर अब भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए तो एक दिन पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। यही संदेश लेकर कानपुर से देशव्यापी भ्रमण पर निकले हैं अनुज कलैंसी मंगलवार की शाम बनारस पहुंचे। कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक अनुज साइकलिंग कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साइकल से रोज करीब 150 किमी का सफर तय करने वाले अनुज अब तक पांच राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन

 


अपने अभियान के दौरान बुधवार की दोपहर अमर उजाला दफ्तर पहुंचे अनुज ने कहा, ‘पर्यावरण की रक्षा के लिए यह मेरा पहला अभियान नहीं है। इससे पहले कानपुर में एक शीशम का पेड़ काटे जाने पर मैंने सिर मुंडाकर विरोध जताया था। इसके बाद नगर निगम को मुझसे माफी मांगनी पड़ी थी।’ कहा, ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट है। यूं ही पेड़ कटते रहे तो प्रकृति विकराल रूप धारण कर लेगी। सब कुछ पल भर में नष्ट हो जाएगा। मैं अपने सफर में जिन लोगों से मिलता हूं, उन्हें एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता हूं

विज्ञापन

 

। 
अनुज ने बताया कि 22 जनवरी 2016 को उन्होंने कानपुर से अपना अभियान शुरू किया था। वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश लौटे हैं। अभियान के दौरान करीब 200 रुपये रोजाना खाने और नाश्ते पर खर्च होते हैं। रात उनकी ढाबा, धर्मशाला या गुरुद्वारे में गुजरती है। अनुज ने बताया कि गुरुवार की शाम वह यहां से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे। फिर वहां से प्रतापगढ़ होते हुए लखनऊ जाएंगे। बताया कि अब तक दस हजार किमी का सफर तय कर चुके  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed