फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police arrested robbers

पुलिस ने लुटेरों को दबोचा

Mon, 14 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Mon, 14 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested robbers
arrest - फोटो : demo
सफीपुर। चालक के हाथ पैर बांधकर खंती में फेेेंकने के बाद लोडर लूट के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो लुटेरों को क्षेत्र के हुलासी कुआं के पास से पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस से लुटेरों की मुठभेड़ हुई। टोकने पर लुटेरों ने टीम पर फायर झोंक दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस कन्नौज के तहसीबपुर गांव पहुंची, यहां तीसरे लुटेरे को लोडर सहित पकड़ा। तीनों पर चोरी व जानलेवा हमला करने का अभियोग दर्ज किया है। कोतवाली के दरौली गांव निवासी लोडर चालक जाकिर अली 10 मार्च को लोडर लेकर सफीपुर आ रहा था। रास्ते में चार लोगों ने उसे रोका और भाड़े के बहाने ले जाकर हफीजाबाद के पास लुटेरों ने जाकिर को मारपीट कर एक खंती में फेंक दिया था और लोडर लेकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


लोडर चालक ने कोतवाली में चार लोगों पर अभियोग दर्ज कराया था।  कोतवाली प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया के अनुसार शनिवार शाम हुलासीकुआं के पास चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उसमें से दो युवकों को पकड़ा। पकड़े बदमाशों ने अपना नाम विष्णु निवासी सकहन राजपूतान व जावेद निवासी थाना बंथरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने लोडर लूटने की घटना स्वीकारी। लुटेरों ने बताया कि इस घटना में उनके साथ धोनी, गुडडू  व लाखन निवासी गांव तहसीबपुर, कन्नौज भी शमिल था। रात में ही टीम के साथ कन्नौज पहुंचे और वीरेंद्र के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने वीरेंद्र को घर से पकड़ने के साथ ही लोडर भी बरामद कर लिया, जबकि धोनी व गुड्डू फरार हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed