फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident

सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोगों की मौत

Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
in road accident
हादसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। औरास में शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे और बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में छोटे भाई की शादी के दिन युवक और उसके साथी की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को सभी शव का पोस्टमार्टम कराया।  मायके में अपने ममेरे भाई की शादी से गांव लौट रही महिला, उसके बेटे व बेटे के एक साथी को शुक्रवार सुबह औरास थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने तीनों को आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के  धानमऊ गांव निवासी ऊषा द्विवेदी (48) पत्नी कृष्णकुमार एक सप्ताह पहले कानपुर देहात के रनिया निवासी अपने ममेरे भाई शेखर की शादी में शामिल होने गई थीं। शादी के बाद वह अपने नौबस्ता कानपुर निवासी अन्नू मिश्रा के यहां चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर नौबस्ता में ही उनका बेटा नवीन द्विवेदी उर्फ सोनू (23) रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही कोचिंग में पढ़ाता भी था। नवीन एक पैर से निशक्त होने के कारण शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त कानपुर के बिल्हौर निवासी दोस्त छोटू (24) के साथ बाइक से मां को गांव छोड़ने जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर अरसेना गांव के पास संडीला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती में चला गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। सूचना पर औरास थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और सभी शव का पोस्टमार्टम कराया। छोटे भाई की शादी के दिन घर पर छूट गई सगुन की चूनर लेने घर गया युवक और दूल्हे के दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोगीकोट गांव निवासी ह्रषिकेश पुत्र रमेशचंद्र कुशवाहा की गुरुवार को बारात हरदोई जिले के माधौगंज थानाक्षेत्र के ज्योली हसनापुर गई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। रात करीब दो बजे फेरों के वक्त पता चला कि दूल्हन के सगुन की चूनरी घर पर ही छूट गई है। इसपर बड़ा भाई मुकेश (35) लुधियाना पंजाब से आए दूल्हे के दोस्त दिनेश (20) निवासी मरधापुर थाना अकबरपुर जनपद अंबेडकर  नगर के साथ बाइक से अपने गांव घर जोगीकोट वापस आया और चूनर लेकर लौट रहा था।

एक घंटे का रास्ता होने के बाद भी करीब दो घंटे तक वापस न पहुंचने पर परिजनों ने फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ था इसके बाद परिवार के दो लोग घर पहुंचे तो पता चला कि वह दोनों एक घंटे पहले ही निकल चुके हैं। लेकिन रात का अंधेरा होने से दोनों सड़क किनारे घायल पड़े दोनों युवकों को देख नहीं पाए और वापस हरदोई लौट गए।


शुक्रवार सुबह लोगों ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सुलतानपुर पुलिया के पास दो युवकों के शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर मल्लॉवा कोतवाली पुलिस पहुंची लेकिन घटना स्थल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण लौट गई। इसके बाद बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौकै पर पहुंची तबतक मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed