फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain spoils crop

अंधड़ के साथ हुई बारिश

Sun, 06 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

जिले में शनिवार की रात मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया। तेज आंधी के साथ बारिश होने से कई इलाकों में गेहूं व सरसों की फसलें खेतों में गिर गई हैं। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मौसम खराब होने से किसान सहम गए हैं। ऐसा ही रहा तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन



शनिवार की रात में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से देर रात तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब घंटे भर तक बारिश होने से मौसम में नमी आ गई। तेज आंधी के साथ बारिश होने से कई इलाकों में गेहूं व सरसों की फसलें खेतों में गिर गई हैं। आंधी की चपेट में आने से शहर समेत कई जगहों पर विद्युत पोल टूट गए हैं। इससे कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में कई जगहों पर लगे होर्डिंग उखड़ गए है। बारिश होने से गेहूं समेत अन्य फसलों में फायदा भी हुआ है। फिलहाल किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि आंधी के साथ यदि बारिश हुई तो गेहूं, सरसों की फसल में फायदा से ज्यादा नुकसान हो जाएगा। रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय मौसम साफ होने से धूप निकल आई।
विज्ञापन


दिन भर बदली और धूप के बीच लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 6.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम में नमी 88-48 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे रही।        
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन पर पड़ेगा असर
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ एसपी मिश्र ने बताया कि मौसम में हुए इस बदलाव से गेहूं व सरसों समेत अन्य फसलें प्रभावित होंगी। तेज गति की हवा के साथ हुई बारिश से खेत में गेहूं व सरसों की फसल गिर जाने से इसके उत्पादन पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed