फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man beaten in election rivalry

चुनावी रंजिश में युवक को अगवा कर पीटा

Sun, 13 Mar 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
बरौंसा ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में युवक को अगवा कर जमकर पीटा गया। पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया तो पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर रविवार को पुलिस ने दो नामजद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी राजेश यादव की भाभी संगीता जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ी मंजू शुक्ला की प्रस्तावक बनी थीं। इसे लेकर चुनाव मैदान में उतरी सुषमा सिंह के देवर सुनील सिंह से रंजिश रखते थे। बीते 11 मार्च की दोपहर राजेश यादव साइकिल से बरौंसा बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी लग्जरी वाहन पर सवार सुनील सिंह और कुलदीप सिंह निवासी गूरेगांव थाना गोसाईगंज उसे अगवा कर अपने घर ले गए। जहां पर राजेश की सुनील आदि ने पिटाई की थी। पीड़ित ने जब आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजेश यादव ने शनिवार को एसपी को प्रकरण से अवगत कराया था। एसपी के आदेश पर रविवार को गोसाईगंज थाने की पुलिस ने सुनील सिंह, कुलदीप सिंह व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed